EPFO के व्याज का पैसा कैसे चेक करें।
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 34 करोड़ सदस्यों के खातों में 8.25% की दर से ब्याज जमा कर दिया है। 15 जुलाई तक पूरी हुई इस प्रक्रिया के बाद सब्सक्राइबर्स के खातों में अपडेटेड बैलेंस दिखने लगा है। इस बार ब्याज ट्रांसफर करने में आई तेजी की मुख्य वजह EPFO का नया CITES 2.01 प्रोजेक्ट है।
EPFO नियमों के तहत कर्मचारी और कंपनी दोनों ही बेसिक सैलरी का 12-12% योगदान करते हैं। कंपनी के हिस्से से 8.33% राशि कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाती है और बाकी पीएफ खाते में जमा होती है। ब्याज गणना के मुताबिक, यदि आपके खाते में 1 लाख रुपये जमा हैं, तो आपको ब्याज के रूप में 8,250 रुपये मिलेंगे।
EPFO के ब्याज का पैसा (Interest) चेक करने के लिए आधिकारिक लिंक
1. EPFO Member Passbook (Official) Login
2. EPFO Official Website
बिना झंझट Passbook Lite से चेक करें अपना EPF बैलेंस:
स्टेप 1: EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं और अपने 12 अंकों के UAN, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को वेरिफाई करें।
स्टेप 3: 'View' पर क्लिक करें और अपने हालिया EPF योगदान, निकासी और बैलेंस की जानकारी देखने के लिए 'Passbook Lite' चुनें।